{"_id":"628bd59ca8a1860982625adb","slug":"goshala-farrukhabad-news-aandhi-farrukhabad-news-knp6984843117","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला के शेड से सीमेंट की चादरें उड़कर गोवंशों पर गिरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला के शेड से सीमेंट की चादरें उड़कर गोवंशों पर गिरीं
विज्ञापन
फर्रुखाबादः गांव मधवापुर में आंधी में उड़कर बिजली के पोल व तार में फंसी टिन की चादर। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। सोमवार सुबह तेज आंधी व पानी से गगनी ग्राम पंचायत की हसनापुर गोशाला में शेड से सीमेंट की चादरें उड़कर गोवंश पर जा गिरीं। इससे पांच गोवंश घायल हो गए। मधवापुर गांव में एक मकान की टिन उड़कर बिजली लाइन में फंस गई। कुछ जगहों पर पेड़ टूटकर ट्रांसफार्मर और बिजली लाइनों पर गिरे। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
ग्राम प्रधान गंगाराम ने घायल गोवंशों का इलाज कराया। मधवापुर गांव में पप्पू की छत पर पड़ीं टिनशेड की चादरें उखड़कर कुछ दूर पोल व बिजली लाइन के ऊपर अटक गईं। प्रधान किशोरी देवी के पुत्र योगेंद्र कुमार ने फोन करके जहानगंज विद्युत उपकेंद्र से लाइन कटवाई। महोई में जैतपुर वाली रोड पर तलैया के पास पेड़ ट्रांसफार्मर व उसकी फाउंडेशन पर गिरा।
ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को एकत्र कर पेड़ हटवाया। शेरपुर सराय में सड़क किनारे पेड़ गिरने से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। तार टूटकर सड़क पर पड़े रहे। प्रधान भैरोलाल के पुत्र रामेंद्र कुमार ने विद्युत उपकेंद्र पर सूचना दी।
विज्ञापन
मक्का की फसल गिरी, दीमक से खतरा
तेज आंधी व पानी से कुछ खेतों में मक्का की फसल गिर गई। उबरीखेड़ा स्थित रेलवे क्रासिंग के पास सुल्तानपुर निवासी किसान कल्लू दुबे की पांच बीघा फसल गिर गई। रजीपुर के किसान शुभम शुक्ला ने बताया कि जो मक्का खेत में गिर गई है, उसमें दीमक लगने की आशंका है।
भीखानगला, ईशापुर में भी कई खेतों में फसलें गिर गईं। कस्बे के रेलवे रोड पर नीम का पेड़ गिरने से एक महिला को चोट लगी। खुदागंज में कानपुर मार्ग पर पेड़ का आधा हिस्सा गिरने से लोग बाल-बाल बचे।