{"_id":"042916a2f5d9a55c2839bd61c41a41a3","slug":"gorakhpur-ahmedabad-train-engine-failure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर-अहमदाबाद ट्रेन का इंजन फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर-अहमदाबाद ट्रेन का इंजन फेल
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 31 May 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुकरुल्लापुर रेलवे क्रासिंग के पास गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के इंजन
विज्ञापन
में भैंस इंजन में फंस गई। इससे इंजन फेल हो गया। इसे रेलवे कर्मियों ने
काफी मशक्कत के बाद निकाला। इसके बाद कायमगंज से मालगाड़ी का इंजन मंगाकर
ट्रेन को रवाना किया जा सका। इसके चलते ट्रेन करीब सवा घंटे खड़ी रही।
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस दोपहर करीब 3.30 बजे शुकरुल्लापुर रेलवे क्रासिंग से गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में एक भैंस आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि भैंस इंजन में ही फंस गई। इस पर चालक एके राठौर ने गाड़ी रोक दी। गार्ड मोहम्मद हसीन ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद इंजन में फंसी भैंस को बाहर निकाला। इस दौरान इंजन खराब हो गया। इसके बाद कायमगंज से मालगाड़ी का इंजन मंगवाया गया। मालगाड़ी का
इंजन लगने के बाद ट्रेन को दोपहर करीब 4.45 बजे शुकरुल्लापुर से रवाना किया गया। इस दुर्घटना के चलते ट्रेन करीब सवा घंटे शुकरुल्लापुर क्रासिंग पर खड़ी रही। फलस्वरूप भीषण गर्मी में यात्रियों का बुरा हाल हो गया। लोगों ने क्रासिंग के आसपास बनी दुकानों से पानी की बोतल और पाऊच खरीदकर प्यास बुझाई। बोगी में बैठे अधिकतर यात्री नीचे उतर आए। सबसे बुरा हाल बोगी में बैठी महिलाओं और बच्चों का रहा। सवा घंटे बाद ट्रेन के रवाना होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।