फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gorakhpur - Ahmedabad train engine failure

गोरखपुर-अहमदाबाद ट्रेन का इंजन फेल

Sun, 31 May 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 31 May 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
शुकरुल्लापुर रेलवे क्रासिंग के पास गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के इंजन
विज्ञापन
में भैंस इंजन में फंस गई। इससे इंजन फेल हो गया। इसे रेलवे कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद निकाला। इसके बाद कायमगंज से मालगाड़ी का इंजन मंगाकर ट्रेन को रवाना किया जा सका। इसके चलते ट्रेन करीब सवा घंटे खड़ी रही।

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस दोपहर करीब 3.30 बजे शुकरुल्लापुर रेलवे क्रासिंग से गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में एक भैंस आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि भैंस इंजन में ही फंस गई। इस पर चालक एके राठौर ने गाड़ी रोक दी। गार्ड मोहम्मद हसीन ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद इंजन में फंसी भैंस को बाहर निकाला। इस दौरान इंजन खराब हो गया। इसके बाद कायमगंज से मालगाड़ी का इंजन मंगवाया गया। मालगाड़ी का

इंजन लगने के बाद ट्रेन को दोपहर करीब 4.45 बजे शुकरुल्लापुर से रवाना किया गया। इस दुर्घटना के चलते ट्रेन करीब सवा घंटे शुकरुल्लापुर क्रासिंग पर खड़ी रही। फलस्वरूप भीषण गर्मी में यात्रियों का बुरा हाल हो गया। लोगों ने क्रासिंग के आसपास बनी दुकानों से पानी की बोतल और पाऊच खरीदकर प्यास बुझाई। बोगी में बैठे अधिकतर यात्री नीचे उतर आए। सबसे बुरा हाल बोगी में बैठी महिलाओं और बच्चों का रहा। सवा घंटे बाद ट्रेन के रवाना होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed