{"_id":"68e561185982cad7530a7c24","slug":"gold-prices-hit-by-inflation-now-you-cant-get-a-naulakha-necklace-for-rs-9-lakh-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-131031-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सोने पर महंगाई की मार, नौ लाख में अब नहीं मिलता नौलखा हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सोने पर महंगाई की मार, नौ लाख में अब नहीं मिलता नौलखा हार
Wed, 08 Oct 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो-10,आभूषण की दुकान पर खरीददारी करते ग्राहक।संवाद
- फोटो : रोडवेज बस परिसर में खड़ीं बसें।
प्रसून शुक्ला
फर्रुखाबाद। मुझे नौलखा मंगा दे रे.. फिल्मी गीत आज भी सुनने में कर्णप्रिय लगता है, लेकिन नौलखा हार की चाहत अब आम आदमी की जेब से बाहर है।
इसका कारण यह है कि सोने का भाव प्रति 10 ग्राम जहां एक लाख रुपये से ऊपर पहुंच चुका है। वहीं, नौलखा हार नौ लाख में भी नहीं बन पा रहा। इसकी जगह बाजार में हल्के वजन के हार और चेन ही पसंद किए जा रहे।
सोने के आसमान छूते दाम बाजार में रौनक फीकी कर रहे हैं। करवाचौथ पर फर्रुखाबाद का सर्राफा बाजार इस बार पहले जैसी रौनक नहीं बिखेर पा रहा। सोने की आसमान छूती कीमतें खरीदारों की मुस्कान फीकी कर रही है। एक समय था जब नौलखा हार महिलाआें के पास होते थे। आज उतनी ही रकम से मात्र एक हल्की चेन बन पाती है।
फिलहाल जिले में 22 कैरेट सोने का भाव 11,045 प्रति ग्राम यानी 1,10,450 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। वहीं 24 कैरेट सोना 11,950 प्रति ग्राम यानी लगभग 1,19,000 प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है। लगातार बढ़ती सोने की कीमत ने लोगों की खरीदारी शक्ति को सीमित कर दिया है।
विज्ञापन
शहर के सर्राफा बाजार में इस बार ग्राहकों की भीड़ तो है, पर ज्यादातर लोग पुराने गहनों को एक्सचेंज कराने तक ही सीमित हैं। सुनारों के अनुसार इस साल नई खरीदारी में लगभग 25 से 30 प्रतिशत तक गिरावट आई है। कई महिलाएं करवाचौथ पर हल्के वजन के गहने या ऑिर्टफिशियल आभूषण पसंद कर रही हैं।
बाजार के एक पुराने व्यापारी ने कहा कि पहले करवाचौथ पर पति नौलखा हार दिलाने की सोचता था, अब इस महंगाई में नौलखा हार नहीं, बल्कि हल्के गहने और साथ निभाने का वादा ही सबसे कीमती तोहफा बन गया है। (संवाद)
अब 60 लाख से अधिक होगी नौलखा हार की कीमत
सराफा व्यापारी कुमार चंद्र वर्मा बताते हैं कि एक समय था जब नौलखा हार पहनना रानियों और राजपरिवारों के लिए गर्व और वैभव की निशानी हुआ करता था। समय बदला, पर नौलखा हार आज भी भारतीय परंपरा में वैभव का प्रतीक बना हुआ है। एक ऐसा नाम जो सिर्फ गहना नहीं, बल्कि गौरव की कहानी कहता है।
अमूमन नौलखा हार का वजन 500 ग्राम माना जाता था। आज के रेट के हिसाब से केवल सोने की कीमत ही लगभग 55.9 लाख रुपये होगी। अब अगर इसमें 10% मेकिंग चार्ज और उस पर 3% GST जोड़ दें तो 61 से 62 लाख कीमत हो जाएगी। यानी जो कभी 9 लाख में बनता था, वही नौलखा आज के जमाने में 60 लाख से ऊपर का हो गया है।