फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gnipur Jogpur dead persons are taking rations !

गनीपुर जोगपुर में मरे लोग उठा रहे राशन!

Sat, 25 Jul 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 25 Jul 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
ग्राम सभा गनीपुर जोगपुर में मरे हुए लोग कोटेदार के यहां से कथित तौर पर
विज्ञापन
राशन उठा रहे हैं। ग्रामीणों की तमाम शिकायतों के बावजूद कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर कोटेदार पर आरोप लगाया है कि कोटेदार मरे हुए लोगों के नाम पर राशन वितरित कर रहे हैं। उन्होंने मृतकों के राशन कार्र्डों की संख्या भी ज्ञापन में दर्ज की है।

ग्राम सभा गनीपुर जोगपुर के राजवीर ने गांव के लोगों के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। इसमें कोटेदार पर मृतक कार्डधारकों के नाम पर राशन वितरित करने का आरोप लगाया गया है। इनका कहना है कि कोटेदार मृतकों को राशन बांट रहे हैं। कोटेदार से जब इसकी शिकायत करते हैं तो वह अभद्रता पर उतारू हो जाते हैं।  राशन और

केरोसिन समय से बांटा भी नहीं जाता  है। जून का केरोसिन कोटेदार ने ब्लैक में बेच दिया। 7 जुलाई को तहसील दिवस में इसकी शिकायत थी। इसके बावजूद कोटेदार के खिलाफ जांच कर कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि कोटेदार के नाम से बीपीएल कार्ड संख्या 34692 भी बना है। इसके चलते वह बीपीएल कार्ड पर मिलने

वाले सभी सरकारी लाभ उठा रहे हैं। ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। राजवीर सिंह ने मोबाइल पर बताया कि कोटेदार मृतक लोगों के नाम पर राशन बांटकर गोलमाल कर रहे हैं। उन्होंने डीएम को जो प्रार्थना पत्र भेजा है, उसमें मृतकों के राशनकार्ड की संख्या भी लिखी है।

मृतक कार्ड धारकों के नाम व कार्ड नंबर
नाम                                कार्ड संख्या
बिटोली देवी पत्नी जगन्नाथ            35702
ओमकार पुत्र लल्लू                    35706
रामकिशन पुत्र छोटेलाल                35735
रामदेव पुत्र रामचंद्र                    35438
अल्लादीन पुत्र गिरधारी                35648
विशुनदयाल पुत्र प्रेमचंद्र                8700
विशुनदयाल पुत्र प्रेमचंद्र                35736
किशोरीलाल पुत्र पातीराम                35718

वर्जन
मृतकों के नाम से सरकारी गल्ला बांटा जाना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। हालांकि अभी कोई ग्रामीणों का शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। फिर भी वह इस मामले को गंभीरता से दिखवाएंगे। जांच में शिकायत सही पाई गई तो कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- हिमांशुदत्त द्विवेदी, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed