{"_id":"a6a5ed1413ac8ab32e20b3cd04be7249","slug":"give-priority-to-the-development-of-the-district-officer-in-the-new-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष में अधिकारी जिले के विकास को प्राथमिकता दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष में अधिकारी जिले के विकास को प्राथमिकता दें
ब्यूरो/अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Fri, 02 Jan 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नववर्ष पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि नववर्ष पर सभी लोग जिले के विकास को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते साल विकास कार्यों में जो कमियां रह गई हों, उन्हें नए साल में पूरे जोश के साथ पूरा करने का प्रयास करें। पुलिस अधीक्षक विजय यादव ने कहा कि नए साल में क्राइम को कंट्रोल करें। पीड़ितों को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए।
विज्ञापन
बैठक का संचालन करते हुए पीडी डीआर विश्वकर्मा ने कविताएं सुर्नाइं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल, अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन चौरसिया, एसडीएम सदर सुनील वर्मा, तहसीलदार आरपी चौधरी और सीओ सिटी वाईपी सिंह मौजूद रहे।