{"_id":"6117a4fb8ebc3ee0871148f0","slug":"girl-killed-in-accident-two-injured-including-maternal-uncle-farrukhabad-news-knp646137537","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से भांजी की मौत्, मामा सहित दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से भांजी की मौत्, मामा सहित दो घायल
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा की फाइल फोटो।
- फोटो : FARRUKHABAD
हादसे में बालिका की मौत, मामा सहित दो घायल
शमसाबाद(फर्रुखाबाद)। बाइक से मामा के साथ जा रही भांजी की रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई। मामा व उनकी बेटी घायल हो गई। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बस को पकड़ लिया है। पिता ने मामले की तहरीर दी है।
कायमगंज के गांव घसिया चिलौली निवासी राजीव शर्मा की 12 वर्षी पुत्री अनुष्का शर्मा शनिवार सुबह जनपद शाहजहांपुर के अल्लाहगंज निवासी मामा मुकेश शर्मा के साथ बाइक से उनके घर जा रही थी। साथ में मुकेश की बेटी आस्था (8) भी थी।
गांव धमगवां के पास पीछे से आई एटा डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों उछलकर दूर जा गिरे। इसमें अनुष्का की मौके पर ही मौत हो गई। मुकेश व आस्था घायल हो गए।
विज्ञापन
उधर से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचा दिया। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस ने फैजबाग चौकी के पास बस को पकड़ लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। अनुष्का के एक भाई निखिल है। मां कमलेश देवी रो-रोकर बेहाल हो गईं।