फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   gherav

शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने भाजपा कार्यालय घेरा

Fri, 07 Jan 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
gherav
वास विकास कालोनी स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे युवक-युवतियां। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बेेसिक शिक्षा विभाग में खाली पड़े शिक्षक पदों पर नियुक्ति न होने से नाराज युवक और युवतियों ने जुलूस निकाल कर भाजपा कार्यालय का घेराव किया। दोपहर से शाम तक प्रदर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद मुकेश राजपूत को दिया।
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा पास कर चुके युवक और युवतियों ने शुक्रवार को डीएलएड संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा के बैनर तले कलक्ट्रेट से जुलूस निकाला। मुख्य मार्ग होते हुए आवास विकास कालोनी पहुंच कर भाजपा कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। प्रशिक्षुओं ने कहा कि आरटीआई से प्राप्त डाटा के अनुसार 2019 में उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में करीब 1.73 लाख पद खाली थे। 2020 में संसद में केंद्रीय शिक्षामंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल उत्तर प्रदेश में 2.17 लाख शिक्षक पद खाली होने की जानकारी दी। प्रदेश सरकार ने 68500 और 69000 सहायक अध्यापक भर्ती निकाली थी। इसमें भी कई पद अभी खाली पड़े हैं। प्रत्येक साल शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जिससे प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के काफी पद खाली होने के बाद भी भर्ती नहीं की जा रही है। दोपहर से शाम तक भाजपा कार्यालय का घेराव कर प्रशिक्षु प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन

शाम को सांसद मुकेश राजपूत पार्टी कार्यालय पहुंचे। प्रशिक्षुुुओं ने उनको मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। इसमें प्राथमिक विद्यालयों में खाली पड़े शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति किए जाने की मांग की है। इस दौरान अनुराग सिंह, प्रताप सिंह, शिव कुमार शाक्य, विकास दीक्षित, आशुतोष कुमार, इंद्रजीत, एकता कटियार समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed