फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Garlic onions and vegetables burnt due to fire

आग लगने से लाखों का लहसुन प्याज व सब्जी जली

Fri, 24 Jan 2020 06:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Garlic onions and vegetables burnt due to fire
कायमगंज गल्लामंडी स्थित सब्जी की दुकान में लगी आग से जले हुए सामान को देखते दुकानदान व अन्य। - फोटो : FARRUKHABAD
नगर के गल्ला मंडी स्थित स्टेट बैंक के पास गुरुवार रात दो परिवारों की सब्जी की चार दुकानों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग गई। इससे दुकान में रखा लाखों रुपये का लहसुन, प्याज व अन्य सामान जलकर राख हो गया। सब्जी दुकानदार जब सुबह दुकान पर पहुंचे तब तक सारा माल जल चुका था। दुकानदारों का कहना था किसी ने आग लगा दी है।
विज्ञापन

गांव प्रेमनगर निवासी लालाराम व उनके पुत्र मनोज की गल्ला मंडी में स्टेट बैंक के नजदीक सब्जी की दुकान है, पास में ही मोहल्ला नोनियमगंज निवासी मोहम्मद हमीद व मोहम्मद अली उर्फ खन्ना की भी सब्जी की दुकान है। सभी दुकानें बांस की खपच्चों से बनीं थी।
विज्ञापन

गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में दुकानों में आग लग गई। इससे उसमें रखा आलू, प्याज, लहसुन व अन्य सामान जलकर राख हो गया। जब दुकानदार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो आग की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालाराम ने बताया उनकी दुकान में 15 बोरी प्याज, तीन बोरी लहसुन, दो साइकिल वाली ठेली, 40 खाली क्रेट और पुत्र मनोज की दुकान में लहसुन-प्याज के अलावा सब्जी, एक साइकिल वाली ठेली, दो हजार रुपये थे, जो जल गए हैं। दोनों दुकानों में सवा लाख का नुकसान हुआ है। मोहम्मद हमीद ने बताया कि उनकी दुकान में चार पैकेट लहसुन, छह पैकेट प्याज, 50 पैकेट आलू, दो बैटरी, 15 हजार रुपये रखे थे जो जल गए।

इससे करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मोहम्मद अली उर्फ खन्ना की दुकान में रखा आलू, प्याज व लहसुन जल गया। इससे करीब 35 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि दुकान में बिजली का कनेक्शन नहीं है। जाहिर है किसी ने रंजिश में दुकान में आग लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed