फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Garhiya Underpass to remain closed for 25 days starting today.

Farrukhabad News: गढ़िया अंडरपास आज से 25 दिन रहेगा बंद

Mon, 13 Jul 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Garhiya Underpass to remain closed for 25 days starting today.
फर्रुखाबाद। उत्तर मध्य रेलवे के फर्रुखाबाद-नीबकरोरी रेलखंड पर गढ़िया के पास बना अंडरपास मंगलवार 14 जुलाई से 25 दिन के लिए बंद रहेगा। बघार जाने वाले मार्ग पर स्थित इस अंडरपास में कई सालों से बने गड्ढों की मरम्मत की जाएगी। रेलवे ने इस कार्य के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरान स्थानीय जनता और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा।
विज्ञापन


यह अंडरपास बघार और शहर के बीच आवागमन का एक महत्वपूर्ण मार्ग है। मरम्मत कार्य के कारण लोगों को अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी। फिरोजाबाद के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) महेश कुमार ने बताया कि पुराने वियरिंग कोट को तोड़कर नया बनाया जाएगा। गढ़िया स्थित अंडरपास की सड़क की ऊपरी परत (वियरिंग कोट) में एक-एक फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों के कारण वाहनों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। बारिश के मौसम में पानी भर जाने से कई बार आवागमन पूरी तरह बंद करना पड़ता है। मरम्मत के दौरान बघार जाने वाले और शहर में आने वाले वाहन चालकों को हाईवे से होकर गुजरना होगा। रेलवे की टीम ने मरम्मत के लिए आवश्यक सामग्री एकत्रित करना शुरू कर दिया है। इस अवधि में यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने जनता से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed