{"_id":"5e35c5238ebc3e4b3e3e8e6f","slug":"gangster-farrukhabad-news-knp541927174","type":"story","status":"publish","title_hn":"समी समेत 8 पर गैंगस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समी समेत 8 पर गैंगस्टर की कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। गांव यहियापुर निवासी नेत्र परीक्षक की हत्या के आरोपी चचेरे भाई समी सहित आठ आरोपियों ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। मामले में समी व उसका आगरा निवासी बाउंसर आशीष अभी भी फरार हैं, बाकी आरोपी जेल जा चुके हैं। पिछले माह पुलिस ने समी के घर व दुकानों पर कुर्की की कार्रवाई की थी।
गांव यहियापुर निवासी नेत्र परीक्षक बिलाल खां 30 अगस्त को हत्या हुई थी। हत्या की वजह जमीनी रंजिश बताई जा रही है। मामले में बिलाल के पिता खालिद खां की तहरीर पर समी समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पिछले माह बीमारी के चलते खालिद की भी मौत हो गई।
21 जनवरी को पुलिस ने समी के घर व दुकानों पर कुर्की की कार्रवाई की थी। इसके बाद शनिवार को इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय ने इस हत्याकांड में शामिल समी अली खां निवासी यहियापुर, बाउंसर आशीष निवासी आगरा, अंशुल यादव, राहुल यादव, देवेंद्र उर्फ देवा, रामऔतार निवासीगण ग्राम टुआमाई थाना अकराबाद अलीगढ़, सौरभ सिंह निवासी ग्राम अल्लाहदादपुर हरदुआगंज अलीगढ़, भूरा उर्फ शिवकुमार निवासी महारथपुर जिरौली अलीगढ़ के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी समी व आशीष अभी भी फरार हैं।