फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gangster charges against eight accused in the trafficking of women

Farrukhabad News: महिलाओं की खरीद-फरोख्त में आठ आरोपियों पर गैंगस्टर

Thu, 07 May 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Gangster charges against eight accused in the trafficking of women
- परेशान महिलाओं को जाल में फंसाता गिरोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कमालगंज। महिलाओं की खरीद फरोख्त करने के आरोप में आठ शातिरों के खिलाफ जिलाधिकारी के अनुमोदन पर गैंगस्टर एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गई। यह गिरोह महिलाओं को बहला कर बंधक बनाने के बाद मारपीट कर शादी के नाम पर बेचता था। गत वर्ष दो मामले पकड़े जाने पर पुलिस ने गिरोह को पकड़ कर जेल भेजा था।

प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने क्षेत्र के नई बस्ती निवासी गैंग लीडर श्यामा देवी, राज, राजा उर्फ राशिद, जहानगंज क्षेत्र के गांव मधवापुर निवासी चरनजीत उर्फ चरन सिंह, कायमगंज के उलियापुर निवासी वीरे, जनपद चंदौली थाना मुगलसराय के लखमीपुर निवासी सकीला, अली नगर थाने के गुवास की माया व उसके पति रामकरन के खिलाफ गैंगस्टर में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ कानपुर देहात थाना रूरा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एक नवंबर 2025 को उसे कायमगंज के बरझाला निवासी युवक को 55 हजार रुपये में बेचने आरोप लगाकर चार नवंबर को महिला ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने गिरोह के आठों लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि पीलीभीत थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव निवासी महिला को नई बस्ती के मोहल्ला हरदेव नगर निवासी चरनजीत, श्यामा देवी, राज व रोशनी के खिलाफ लखनऊ के चारबाग स्टेशन से काम दिलाने के बहाने घर ले गए और 20 सितंबर 2025 की रात मारपीट कर नकदी व जेवरात हड़प लिए। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद आठ लोगों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed