फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gangster arrested for stealing oil from transformer

Farrukhabad News: ट्रांसफार्मर से तेल चोरी के आरोप में गैंगस्टर गिरफ्तार

Sun, 09 Mar 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 09 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Gangster arrested for stealing oil from transformer
मैनपुरी। थाना दन्नाहार पुलिस ने ट्रांसफार्मर से तेल आदि चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक गैंगस्टर को तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक कार, चोरी किया गया तेल, नकदी आदि काफी सामान बरामद हुआ। रविवार को एसपी ग्रामीण अनिल कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी गणेश प्रसाद साहा की ओर से खुलासे को लेकर पुलिस टीम को कार्रवाई में लगाया था। रविवार को सूचना मिली कि क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाला गैंगस्टर क्षेत्र में आया है। टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कस्बा चौराहा के पास दबिश देकर कुलदीप उर्फ गब्बर निवासी बांसमई थाना नवाबगंज फर्रुखाबाद को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक कार भी मिली, जिसमें वह ट्रांसफार्मर से चुराए गए 190 लीटर तेल को बेचने के लिए ले जा रहा था। तमंचा कारतूस के अलावा, 8 हजार रुपये की नकदी, कटर आदि भी बरामद हुआ। एसपी ग्रामीण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को चालान कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


गैंगस्टर पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
एसपी ग्रामीण ने बताया कि पकडे़ गए कुलदीप उर्फ गब्बर के खिलाफ फतेहगढ़ सहित अलग अलग थानों में करीब 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना एलाऊ और फतेहगढ़ जनपद फर्रुखाबाद कोतवाली की पुलिस आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर चुकी है। चोरी, जानलेवा हमला, धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed