फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ganges of development will flow from 6.61 crores on mythological places

Farrukhabad News: पौराणिक स्थलों पर 6.61 करोड़ से बहेगी विकास की गंगा

Tue, 11 Jul 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ganges of development will flow from 6.61 crores on mythological places
फर्रुखाबाद। पौराणिक नगरी पर्यटन विभाग के नक्शे पर आने के साथ अब धार्मिक स्थलों पर विकास की गंगा भी बहेगी। इसके लिए 6.61 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए गए हैं। सर्वाधिक धनराशि बौद्ध तीर्थस्थल संकिसा के लिए 3.61 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


जनपद पौराणिक व धार्मिक धरोहरों का संग्रह केंद्र है। यहां रामायण व महाभारत कालीन इतिहास के साक्ष्य हैं। पौराणिक व धार्मिक स्थलों के विकास के लिए पर्यटन विभाग को शासन की ओर से जिम्मेदारी सौंपी गई है। पांचालघाट के गंगा तट पर घाट आदि निर्माण के लिए 9.50 करोड़, श्रंगीरामपुर के लिए 84 लाख व बाबा नीबकरोरी धाम के लिए 1.50 करोड़ रुपये पर्यटन विभाग से मिल चुके हैं। अब बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा में बुद्ध विहार के विकास के लिए दो करोड़ और भूमि खरीदने से लेकर चहारदीवारी निर्माण के लिए 1.61 करोड़ रुपये पर्यटन विभाग से स्वीकृत हो गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, कंपिल में द्रौपदी स्वयंवर स्थल का एक करोड़ रुपये से विकास कराया जाएगा। श्रृंगीरामपुर में दो प्रवेश द्वार और एक सीसी रोड बनेगा। महमदपुर स्थित धौलगिरि आश्रम के विकास के लिए पर्यटन विभाग से एक करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि पर्यटन विभाग से धार्मिक स्थलों के विकास के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। धनराशि प्राप्त होने पर विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed