{"_id":"68cc553bea8709b49007f427","slug":"gangas-water-level-rises-15-cm-in-two-days-flooding-roads-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-130124-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दो दिन में 15 सेमी बढ़ा गंगा का जलस्तर, सड़कों पर पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दो दिन में 15 सेमी बढ़ा गंगा का जलस्तर, सड़कों पर पहुंचा पानी
विज्ञापन
फोटो-33, चित्रकूट डिप पर बहता बाढ़ का पानी। संवाद
फर्रुखाबाद। दो दिनों से लगातार गंगा में बांधों से छोड़े जा रहे पानी के कारण फिर से गंगा में उफान आने लगा है। दो दिनों में गंगा का जलस्तर 15 सेमी बढ़कर 136.75 मीटर पर पहुंच गया। गंगा की धारा का बढ़ा वेग लगातार कटान कर रहा है।
बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 15 सेमी ऊपर पहुंच गया। गंगा का चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर है। नरौरा बांध से गंगा में 161454 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से चित्रकूट डिप पर फिर पानी पहुंच गया। यह सड़क करीब 32 दिनों के बाद पानी उतरने पर खोली गई थी। दोबारा से पानी सड़क पर पहने से लोग परेशान हो उठे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि पानी उतरने के बाद दोबारा पानी बढ़ने से अब त्योहार भी आसानी से नहीं मना सकेंगे। वहीं रामगंगा का जलस्तर पांच सेमी घट गया। रामगंगा का जलस्तर 135.65 से 135.60 मीटर पर जा पहुंचा। रामगंगा में खो, हरेली, रामनगर बैराज से 30898 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।