{"_id":"61477b328ebc3e916a37ef87","slug":"ganga-water-lavel-increased-farrukhabad-news-knp653176915","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 30 सेमी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 30 सेमी दूर
विज्ञापन
अमृतपुर। गंगा का जलस्तर फिर खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। रविवार को जलस्तर 136.80 मीटर पर पहुंचा गया। यह खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर दूर रह है। नदी में पानी बढ़ने से तटवर्ती ग्रामीणों में मुसीबतें बढ़ने लगी हैं। खतरे का निशान 137.10 मीटर पर है। नरौरा बांध से 67882 क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है।
जलस्तर बढ़ने से करनपुर घाट, जोगराजपुर, कुड़री सांरंगपुर, जिठौली, रामपुर, कंचनपुर, सबलपुर, लायकपुर बमियारी, सुंदरपुर, राजाराम की मड़ैया, तीसराम की मड़ैया, सैदापुर, हरसिंहपुर कायस्थ, जगतपुर, अंबरपुर, चित्रकूट आदि गांवों में पानी भर गया है। ग्रामीण छतों पर डेरा डाले हैं। कंडा, लकड़ी आदि ईंधन भीगने से खाना बनाने में परेशानी हो रही है। मवेशियों के लिए चारे का भी संकट है।
गांव जोगराजपुर, सुंदरपुर, हरसिंहपुर कायस्थ, अंबरपुर, ऊगरपुर में लोग जुकाम व बुखार से पीड़ित हैं। बाढ़ से पीड़ित गांव में स्वास्थ्य टीम नहीं जा रही है। उधर, रामगंगा का जलस्तर 134.50 पर स्थिर है। खो हरेली, रामनगर से एक हजार सात सौ क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।