{"_id":"5e2f24758ebc3eeb85019bc6","slug":"ganga-chaupal-crop-problems-caused-by-crop-damage-farrukhabad-news-knp540867496","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा चौपाल में गोवंशों से फसलों के नुकसान की उठी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा चौपाल में गोवंशों से फसलों के नुकसान की उठी समस्या
विज्ञापन
बहोरनपुर टप्पा हवेली में गंगा चौपाल में विधायक नागेंद्र सिंह को गोवंशो से फसल का नुकसान होने की ज
- फोटो : FARRUKHABAD
विकास खंड के आठ गंगा ग्रामों में से पहली गंगा चौपाल का शुभारंभ सोमवार को बहोरनपुर टप्पा हवेली ग्राम पंचायत में हुआ। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के पूछने पर ग्रामीणों ने कहा कि पास के तीन गांव के लोग शाम को पालतू पशु छोड़ देते हैं। इससे फसलों का नुकसान हो रहा है। इस पर विधायक ने ग्राम प्रधान को ऐसे लोगों को चिह्नित कर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। डीपीआरओ को चौपाल में न देख विधायक ने फोन पर उन्हें फटकार लगाई।
विधायक ग्राम बहोरनपुर टप्पा हवेली की गंगा चौपाल में पहुंचे। यहां विभिन्न सरकारी विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया। डीपीआरओ अमित त्यागी के मौजूद न होने पर बीडीओ राजेश बघेल से बात कराने को कहा। डीपीआरओ से कहा कि ऑफिस में रहना था, तो यहां चौपाल क्यों लगाई। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डा. सोमेश अग्निहोत्री भी मौजूद नहीं थे।
इस पर उन्होंने डॉ. विवेक दुबे को आड़े हाथों लिया। थोड़ी देर में डा. सोमेश, डा. मान सिंह के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों ने विधायक से शिकायत की कि भोलानगला, धारानगला व कल्लूनगला के कुछ पशुपालक गोवंशों को शाम होते ही छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
वे फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। विधायक ने प्रधान पप्पू यादव को निर्देश दिए कि गोवंश छोड़ने वालों को चिह्नित कर बीडीओ की सहायता से उनपर एफआईआर दर्ज कराएं। एडीओ सुरेश चंद्र पाल, बीईओ रंगनाथ चौधरी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत नरेंद्र पाल सिंह, प्रदीप सिंह, शिवकुमार गोयल, गोल्डी ठाकुर, गोपाल पालीवाल आदि रहे।
कायमगंज में सोमवार को गंगा किनारे के गांव महमदीपुर में गंगा चौपाल लगी। ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह ग्रामीणों को एकत्र करने में लगे थे। स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। टीम में डॉ. संदीप, फार्मासिस्ट केके वर्मा, नेत्र परीक्षक अतीत सिंह, एलटी शिवम, वीपीएम मोहित मौजूद रहे। 170 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। ढाई बजे बीडीओ श्रीप्रकाश उपाध्याय पहुंचे।
उन्होंने सरकार की योजनाओं के बारे ग्रामीणों को बताया। ग्रामीणों का कहना था बाढ़ में गंगा किनारे की उनकी फसलें गंगा में समा जाती हैं, इससे यहां के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। साथ ही आवारा पशुओं की समस्या को उठाया। बीडीओ ने कहा कि समस्याओं से सीएम को पत्र भेजकर अवगत कराया जाएगा।