फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gandhi at paddy bug attack

धान की फसल पर गंधी बग का भी हमला

Tue, 15 Sep 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Tue, 15 Sep 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Gandhi at paddy bug attack
धान की फसल में पत्ता लपेटक सूड़ी के साथ ही गंधी बग का भी हमला हुआ है।
विज्ञापन
मंगलवार को धान की फसल का जायजा लेने इलाके में पहुंचे जिला कृषि अधिकारी और कृषि वैज्ञानिक ने इसकी तस्दीक की है। इन हालातों में किसानों को धान की 50 फीसदी फसल बचने की उम्मीद भी टूटती लग रही है।

अमृतपुर व राजेपुर इलाके में 800 हेक्टेयर में धान की फसल बोई जाती है। इस समय धान बाली पर है। पत्ता लपेटक सूड़ी ने फसल पर हमला बोल दिया है। यह पत्ती को लपेटकर खुद को उसमें बंद कर पत्ती का हरा रंग चूसकर पौधे को सुखा देती है। इसकी चपेट में करीब 50 फीसदी फसल है। मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी एके सचान, कृषि वैज्ञानिक डा. जगदीश किशोर,

एडीओ कृषि रामनंदन लाल व कृषि रक्षा पर्यवेक्षक रामशब्द इलाके में पहुंचे। इन्होंने खानपुर, अंबरपुर व ताजपुर में धान की फसल का जायजा लिया। डा. जगदीश किशोर ने बताया कि पत्ता लपेटक सूड़ी के साथ ही गंधी बग ने भी हमला बोल दिया है। यह भी फसल को तेजी से नुकसान पहुंचा रहा है।

एक बीघा में अब तक 6 हजार खर्च
एक बीघा धान की फसल में किसान अब तक 6 हजार रुपये के करीब खर्च कर चुके हैं। फसल में 10 सिंचाई की जा चुकी हैं। किसानों को एक बीघा में 5 से 6 क्विंटल धान की पैदावार की उम्मीद थी। ताजा हालातों में 2 क्विंटल पैदावार की उम्मीद भी नहीं लग रही है। किसानों का कहना है कि पिछली बार धान की फसल बाढ़ की भेंट चढ़ गई थी। आलू की मंदी ने भी घाटा दिया था। इसी फसल से उम्मीद बची थी। यह भी टूटने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed