{"_id":"6249eb4648a9454a8c528846","slug":"fruit-seller-s-body-found-hanging-on-a-noose-farrukhabad-news-knp6891642126","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला फल विक्रेता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला फल विक्रेता का शव
विज्ञापन
Fruit seller's body found hanging on a noose
- फोटो : FARRUKHABAD
अम़ृतपुर। नोएडा से वापस आए फल विक्रेता का शव रविवार दोपहर नासा के पुलिया के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पिता ने पुत्र के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के हुसैनपुर राजपुर निवासी हरिनंदन बाथम का तीस वर्षीय पुत्र रामलखन नोएडा में फल ठेली लगाता था। गेहूं की कटाई के चलते एक अप्रैल को रामलखन नोएडा से अपने घर आ गया था, लेकिन वह गुमशुम रहता था। रविवार की सुबह वह घर से बिना बताए निकल गया।
दोपहर में लगभग दो बजे ग्रामीणों ने गांव कुम्हरौर स्थित नासा की पुलिया के पास शीशम के पेड़ पर अंगौछे के फंदे से रामलखन का शव लटकता देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पिता हरिनंदन को दी।
विज्ञापन
पत्नी धन देवी और मां सुनीता सहित परिजन मौके पर पहुंचे और दहाड़े मारकर रोने लगे। पिता हरिनंदन ने पुलिस को सूचना दी कि उनके पुत्र रामलखन का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। उसने अंगौछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।