फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fraud of 93,500 from a woman by luring a house

Farrukhabad News: आवास के चक्कर में महिला को 93500 का लगा चूना

Wed, 30 Nov 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 93,500 from a woman by luring a house
कमालगंज। आवास की धनराशि खाते में आने का लालच देकर शातिरों ने महिला से 93,500 रुपये की ठगी कर ली। जानकारी होने पर पीड़िता ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी धनेश्वरी देवी ने लखनऊ के राहुल पाठक व सुषमा के खिलाफ एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
इसमें कहा कि 11 नवंबर को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम राहुल पाठक बताया।
उसने कहा कि आपने एक वर्ष पूर्व का सरकारी योजना के तहत आवास के लिए आवेदन किया था। इसके लिए 3.70 लाख की धनराशि आई है।
धनराशि को बैंक खाते में भेजने के लिए राहुल ने बैंक पासबुक, आधार कार्ड, झोपड़ी की फोटो मांगी तो उसने भेज दी। कुछ समय बाद उसका दोबारा फोन आया और कहा कि उसने खाते में रुपये जमा कर दिए हैं, लेकिन वह खाते में दिखाई नहीं देंगे।
विज्ञापन

खाते में रुपये देखने के लिए उसे कुछ रुपये जमा करने होंगे।
इसके बाद राहुल ने एक बैंक खाता नंबर दिया, जिसमें उसने आठ हजार रुपये जमा कर दिए। दोबारा राहुल का फोन आया उसने कहा कि मुंबई से चार अंकों का कोड आएगा तब रुपये खाते में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए उसने उसी खाते में 17,500 रुपये जमा कराएं। तीसरी बार में उससे 29,500, चौथी बार में 38,500 रुपये जमा कराए। हर बार अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल की गई थी।

पांचवीं बार सुषमा नाम बताकर फोन कर रुपये मांगे गए। तब उसने रुपये देने से मना कर दिया। खाते में रुपये न आने पर उसने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर बात की उन्होंने ब्लाक कार्यालय जाकर आवास के संबंध में बात करने के निर्देश दिए।
ब्लाक में पता चला कि आवास के लिए धनराशि नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed