{"_id":"5f512ff48ebc3e543c586805","slug":"fraud-farrukhabad-news-knp580540840","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका के अभिलेखों की जांच में पकड़ा गया फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका के अभिलेखों की जांच में पकड़ा गया फर्जीवाड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बीबीगंज में तैनात शिक्षिका अनीता कुमारी के शैक्षिक व अन्य अभिलेखों में फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। नगर शिक्षा अधिकारी ने जांच रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी है। इससे शिक्षिका पर कार्रवाई होनी तय हो गई है।
मैनपुरी जिले में तैनात शिक्षिका अनीता कुमारी पुत्री राधे श्याम का पैनकार्ड फर्रुखाबाद जिले के नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बीबीगंज में तैनात शिक्षिका अनीता कुमारी प्रयोग कर रही थी।
मामला सामने आने पर मैनपुरी बीएसए कार्यालय के वित्त एवं लेखाधिकारी ने बीएसए कार्यालय को भेजी रिपोर्ट में बीबीगंज में तैनात शिक्षिका के अभिलेख फर्जी होने की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
बीएसए लालजी यादव ने 3 जुलाई को नगर शिक्षा अधिकारी ललित मोहन पाल को जांच सौंपी थी। जांच अधिकारी ने बताया कि जांच में चला कि मैनपुरी में तैनात शिक्षिका के शैक्षिक अभिलेख सही हैं।
शिक्षिका अनीता कुमारी भी मैनपुरी की शिक्षिका के अभिलेखों से नौकरी कर रही हैं। इनमें थोड़ा बहुत अंतर है। निवास प्रमाण पत्र अलग-अलग था। शिक्षिका वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय नारायनपुर में संबद्ध है। बीएसए कि शिक्षिका अनीता कुमारी के अभिलेखों में फर्जीवाड़ा मिला है। शिक्षिका को लिए नोटिस दिया जाएगा।