फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   fraud

कोरोना संकट में सिपाही की पत्नी ने की भुगतान कराने की मांग

Sat, 16 May 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
fraud
फर्रुखाबाद। कानुपर थाना शिवराजपुर के गांव कपूरपुर निवासी सिपाही नरेश का बिना ड्यूटी के साढ़े तीन वर्ष तक वेतन निकलता रहा था। 13 दिसबंर को उसकी बीमारी से मौत हो जाने के बाद पत्नी सीमा ने आरआई किश्वर अली को जानकारी दी थी। पति की मौत के बाद पत्नी सीमा बच्चों को साथ लेकर एसपी से फंड, ग्रेच्युटी आदि का भुगतान कराने की गुहार लगा चुकी है। लॉकडाउन में सीमा ने एसपी को पत्र भेजकर पीड़ा बयां की है।
विज्ञापन

बिना ड्यूटी भुगतान लेने के मामले की एएसपी त्रिभुवन सिंह की जांच पर कैश पटल के दरोगा अशोक शुक्ला, मुंशी शाहिद, गणना पटल के दरोगा कोमल सिंह को एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने निलंबित कर दिया था। तत्कालीन वरिष्ठ लिपिक प्रेमचंद्र के खिलाफ सिपाहियों की चरित्र पंजिका(रोल) में हेरफेर कर दीवान के फार्म भरकर प्रोन्नति देने पर फतेहगढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवा कर अधिकारियों ने पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

एसपी ने अब इस मामले में निलंबित किए गए दरोगा अशोक शुक्ला, कोमल सिंह व मंशी शाहिद को बहाल कर दिया है। वरिष्ठ लिपिक के खिलाफ दर्ज मुकदमा भी अधर में है। चरित्र पंजिका के लेख मिलान को लेकर उनको विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ में भेजा गया है। प्रयोगशाला बंद होने से रिपोर्ट नहीं आ सकी है। इससे मामले का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि शीघ्र ही सिपाही की पत्नी को बकाया देय दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed