{"_id":"6aeb81178ecc8db85600f948","slug":"four-years-imprisonment-for-being-caught-with-stolen-goods-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-151225-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चोरी के माल के साथ पकड़े जाने पर चार साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चोरी के माल के साथ पकड़े जाने पर चार साल की सजा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घर में घुसकर सोने की चेन, चांदी की पायल, तोड़िया और मोबाइल चोरी करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने सुदीप को दोषी करार दिया। दोषी को चार साल दो माह के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने चार हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के टीका नगला निवासी योगेंद्र शाक्य ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन जून की रात परिवार के लोग घर में सो रहे थे। इसी दौरान छत के रास्ते कमरे में घुसे चोर ने खुली अलमारी में रखी सोने की चेन, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी तोड़िया और मोबाइल चोरी कर लिया था।
पुलिस ने छह जून 2023 को मोहल्ला हाता इस्लाम खां भीकमपुरा निवासी सुदीप को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के जेवर और मोबाइल बरामद कर लिए। सुनवाई के दौरान सुदीप ने 28 अक्तूबर को न्यायालय में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसके माता-पिता नहीं हैं और वह भाई-भाभी के साथ रहता है। भविष्य में गलती नहीं दोहराने की बात कहते हुए रहम की गुहार लगाई।
विज्ञापन
न्यायालय ने चोरी के अभ्यस्त अपराध से जुड़े तथ्यों और उसकी स्वीकारोक्ति को ध्यान में रखते हुए सजा सुनाई।