फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four people injured when car overturns while returning after offering tilak

Farrukhabad News: तिलक चढ़ाकर लौटते वक्त कार पलटने से चार लोग घायल

Wed, 28 Feb 2024 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Four people injured when car overturns while returning after offering tilak
फर्रुखाबाद। बेटी का तिलक चढ़ाकर घर लौटते वक्त रास्ते में कार पलट गई। इससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर परिजन निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

राजेपुर थाने के गांव चाचूपुर जटपुरा निवासी अरविंद कुमार (42) बेटी का तिलक चढ़ाने सोमवार को हरदोई के पाली गए थे। रात करीब साढ़े 12 बजे कार से घर लौट रहे थे। कार जब राजेपुर के पास पहुंची, तो अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। उसमें सवार लोग कार में दब गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सीएचसी से अरविंद कुमार के अलावा गांव के ही राकेश कुमार (50), उस्मान (44), देवेंद्र (35) को रात सवा बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत में सुधार न होने पर चारों लोगों को परिजन निजी अस्पताल लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed