{"_id":"6a00d0f488fb56dde203e9c6","slug":"four-for-vandalism-robbery-and-arson-attempt-at-liquor-shop-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-141954-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शराब ठेका में तोड़फोड़, लूट व आगजनी के प्रयास में चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शराब ठेका में तोड़फोड़, लूट व आगजनी के प्रयास में चार पर प्राथमिकी
Mon, 11 May 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 11 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो-32 पुलिस गिरफ्त में तहसील परिसर में खड़े शांतिभंग करने के आरोपी। संवाद
फर्रुखाबाद। गांव चाचूपुर जटपुरा में युवक का शव मिलने के बाद हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने शराब ठेके के मैनेजर की तहरीर पर चार नामजद व अज्ञात के खिलाफ रविवार देर शाम प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसमें तोड़फोड़, आगजनी का प्रयास व दस हजार रुपये और डीवीआर लूटने का आरोप लगाया है। रविवार सुबह युवक के शव का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल से कराया गया। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीन पसली टूटने और फेफड़े जख्मी होने से एक दिन पूर्व मौत होने की पुष्टि की गई है। उसके सिर में चोट होने का उल्लेख किया गया है। इससे परिजन के हत्या किए जाने के आरोप को बल मिलता नजर आ है।
गांव चाचूपुर जटपुरा निवासी युवक ब्रजेश राजपूत उर्फ गट्टू का शव शनिवार को पुलिया के नीचे गड्डे में भरे पानी में शव पड़ा मिला था। परिजन ने सेल्समैन पर हत्या का आरोप लगाकर शव शराब ठेका के सामने रखकर कार्रवाई की मांग की थी। बाद में परिजन व ग्रामीणों ने शराब का ठेका बंद कराने की मांग करने लगे थे। पुलिस के समझाने पर जब ग्रामीण व परिजन ने नहीं माने तो पुलिस ने जबरदस्ती शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। इसमें एसओ राजेपुर नागेंद्र सिंह सहित चार पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकार कर स्थिति पर नियंत्रण कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया था।इनमें से एक महिला सहित नौ लोगों का शांति भंग में शाम को चालान कर दिया। घटना के बाद से पूरी सतर्कता बरत रही है। इसके चलते ही सुबह युवक के पोस्टमार्टम के दौरान सीओ अमृतपुर ऐश्वर्या उपाध्याय, फतेहगढ़ व कादरीगेट थानाध्यक्ष पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद रहे। पोस्टमार्टम के बाद शव को पांचाल घाट गंगा तट ले जाया गया। वहां पुलिस की निगरानी में युवक के शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
एसपी आरती सिंह ने बताया कि लखीमपुर खीरी थाना धौरारा के गांव गुलरिया निवासी देसी शराब के ठेके के मैनेजर कुलदीप की तहरीर पर चाचूपुर जटपुरा निवासी कामेश, सुधीर, शिवरतन, ब्रजेश उर्फ भोला व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों को लगाया गया है। एक आरोप को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
इन लोगों का शांतिभंग में किया चालान
चाचूपुर जटपुरा निवासी शाम श्रीदेवी(58) पत्नी मंसाराम, मंजेश(23), बृजेश(30), राजबहादुर(24), नगला केवल निवासी सुभाष चंद्र पांडेय(57), गौटिया पश्चिमी निवासी अतुल शर्मा (30), जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला जैतीपुर निवासी पवन(25), शमसाबाद के गांव गड़ा निवासी लालू(45) , शमसाबाद निवासी गोपाल(32) का शांति भंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। थाना राजेपुर के उपनिरीक्षक आशुतोष की तहरीर पर इनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
अंतिम संस्कार से जा रहे ग्रामीण को भी पकड़ा
गांव केवल नगला के सुभाष चंद्र पांडेय ने बताया कि शनिवार वह गांव चंदौखा निवासी सीमा देवी (45) के अंतिम संस्कार में शामिल होने पांचाल घाट गए थे। वहां से वह वापस घर जा रहे थे। इस दौरान उपद्रव होता देख वह चाचूपुर के पास रुक गए। तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और शांतिभंग में चालान कर दिया।