फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four arrested with fake notes worth Rs 1.40 lakh

Farrukhabad News: 1.40 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ चार गिरफ्तार

Wed, 13 Nov 2024 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Four arrested with fake notes worth Rs 1.40 lakh
फर्रुखाबाद। एक सराफ को जेवर बनवाने के बदले जाली नोट देने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से रंगीन प्रिंटर, मोबाइल, कागज आदि सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कस्बे के एक सराफ के यहां आठ दिन पहले कुछ युवक जेवरात बनवाने आए और एडवांस में कुछ रुपये देकर चले गए। सराफ को नोट जाली लगे, तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एसओजी का सहयोग लेकर जाली नोटों का धंधा करने वालों की तलाश की, तो कई लोग पकड़ में आ गए। सोमवार को भी नदौरा गांव में दबिश देकर कुछ सामान, जाली नोट बरामद किए। मंगलवार को एएसपी डॉ. संजय सिंह ने मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

इसमें बताया कि मंगलवार को जाजपुर गोवा अंडरपास में एटा जिले के राजा का रामपुर थाने के गांव बिलसड़ के सर्वेश कुमार और मेरापुर थाने के टिकुरा नगला के विपिन कुमार उर्फ जेपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने नदौरा के यज्ञमित्र यादव और दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 1,40,900 रुपये के जाली नोट और इन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद हुए। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि यज्ञमित्र जाली नोट बनाता था। अन्य तीनों बाजार में इन्हें खपाने का काम करते थे। नोट बनाने के काम यूट्यूब से सीखा था। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर विनोद शुक्ला, एसओजी प्रभारी सचिन चौधरी, सर्विलांस प्रभारी विशेष कुमार आदि का सहयोग रहा।

--------
यह हुई बरामदगी
पुलिस ने इन लोगों के पास से पांच-पांच सौ के 180 नोट कुल 90 हजार, दो-दो सौ के तीन नोट कुल 600 रुपये, सौ-सौ के 503 नोट कुल 50,300 रुपये और एक रंगीन प्रिंटर, 377 पेज सफेद ब्रांडेड कागज, पांच मोबाइल, एक कटर व बिजली बोर्ड और तार बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed