फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four arrested including Pradhan for shooting sharecropper

Farrukhabad News: बटाईदार को गोली मारने में प्रधान सहित चार गिरफ्तार

Thu, 30 Nov 2023 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Four arrested including Pradhan for shooting sharecropper
फर्रुखाबाद। जमीन की रंजिश में दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए बटाईदार को गोली मारने में पुलिस ने प्रधान सहित चार लोगाें को जेल भेज दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा व खोखा बरामद कर लिया है। पूरे घटनाक्रम में पुलिस प्रधान के करीबी नेता की भूमिका की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की चौकी सरह केे गांव सुंदरपुर कटरी निवासी प्रधान राजू यादव का गांव के हरिशचंद्र से जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। 22 नवंबर को खेत जोतने गए प्रधान के बंटाईदार पिंटू जाटव व पारिवारिक भाई श्याम बिहारी का दूसरे पक्ष से विवाद हो गया था। शाम को बटाईदार पिंटू गोली लगने से घायल हो गया था। उसकी हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल से हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने श्याम बिहारी की तहरीर पर हरिशचंद्र, मनफूल, शिवरतन , उमेश चंद्र के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की जांच सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह कर रहे हैं। गांव में जांच करने पर पता चला कि प्रधान पक्ष के रामकृष्ण के तमंचे से चली गोली से पिंटू घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद प्रधान राजू गायब हो गए। मोबाइल भी बंद कर लिए। एसओजी ने तलाश में एक नेता के यहां दबिश मारी, लेकिन कुछ देर पहले ही राजू यादव उनके घर से चला गया था। पुलिस ने प्रधान की कार कब्जे में ले ली। बुधवार को पुलिस ने प्रधान राजू यादव, रामकृष्ण, अरनेश, मुकदमे के वादी श्याम बिहारी को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने चारों का चालान कर दिया।

बुधवार दोपहर एएसपी डॉ संजय कुमार ने बताया कि हरिशचंद्र को फंसाने की रंजिश में प्रधान राजू यादव के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना का सही अनावरण करने में एसपी विकास कुमार की ओर से विवेचक सीओ सिटी प्रदीप सिंह को दस हजार का इनाम देने की घोषणा की। उन्हाेंने बताया कि प्रधान को बरगलाने में एक नेता का भी हाथ सामने आया है। उस मामले में जांच कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed