फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four and a half million rupees from rural

ग्रामीण की बाइक में लगे बैग से साढ़े चार लाख पार

Sat, 20 Mar 2021 06:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Four and a half million rupees from rural
ग्रामीण से साढ़े चार लाख की टप्पेबाजी
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। ग्रामीण की बाइक में लगे बैग में रखे साढ़े चार लाख रुपये टप्पेबाज ने पार कर दिए। ग्रामीण ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने बैंक व आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और आसपास के लोगों से जानकारी की।
नगला इंद्र निवासी दलवीर सिंह उर्फ मुन्नू व गांव जाजपुर गोवा निवासी रिटायर्ड शिक्षक मोहरमन सिंह आपस में साढ़ूू हैं। उनकी ससुराल जनपद कन्नौज में है। दोनों ने ससुराल में एक-एक बीघा जमीन बेची थी। बिक्री के रुपये मोहरमन सिंह के खाते में आए थे।
विज्ञापन

शनिवार को उसने संकिसा रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 4.50 लाख रुपये खाते से निकाले और दलवीर सिंह को दे दिए। दलवीर ने रुपये बाइक में लगे बैग में रख लिए और संकिसा मार्ग पर एक दुकान के पास खड़े हो गए। तभी किसी ने बैग से रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलवीर को इसका पता तब चला जब बाइक में लगा बैग खुला व खाली देखा। इस पर शोर मचाया तो आसपास के लोग भी आ गए। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर जाकर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed