{"_id":"63485efb2456b920fc087c6c","slug":"found-hanging-from-tree-farrukhabad-news-knp723122910","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर फंदे से लटका मिला दुकानदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर फंदे से लटका मिला दुकानदार का शव
विज्ञापन
मंगू लाल के गमगीन बैठे परिजन व लगी भीड़। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
नवाबगंज। दुकानदार का शव नलकूप के पास पेड़ से लटका मिला। भाइयों ने गांव के ही लोगों पर रंजिश में हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
थाना क्षेत्र के गांव पिपराभोजी निवासी मंगूलाल यादव (52) की शादी नहीं हुई थी। वह खेत में नलकूप के कमरे में रहते थे।
वहीं उनकी परचून की दुकान थी। बुधवार शाम को भाई कृपाल सिंह का पुत्र दिव्यांशु चाचा मंगूलाल को खाना देकर वापस घर चला गया।
गुरुवार सुबह दूध डेयरी की पिकअप लेकर चालक गांव में जा रहा था। उसने नलकूप के पास पेड़ से रस्सी के फंदे से मंगू के शव को लटका देख गांव के लोगों को जानकारी दी।
ग्रामीणों की सूचना पर भाई कृपाल, रामपाल सहित परिजन नलकूप पर पहुंच गए।
भाइयों ने गांव के ही लोगों पर रंजिश में हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। भाइयों का कहना है कि गांव के कुछ लोगों पर सिंचाई के रुपये बकाया हैं।
मंगूलाल के रुपये मांगने पर यह लोग गाली गलौज कर जान माल की धमकी देते थे।
सूचना पर सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार, एसओ जेपी शर्मा मौके पर पहुंचे और छानबीन के बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मंगूलाल की फांसी लगने से दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। उसके कूल्हे, कोहनी पर चार चोट के निशान मिले। शराब पीने का भी उल्लेख किया गया है।