{"_id":"63c0496ab5bce4343c698383","slug":"found-hanging-from-a-tree-farrukhabad-news-knp738500828","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: वन विभाग की टीम को आम के पेड़ पर लटका मिला गिद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: वन विभाग की टीम को आम के पेड़ पर लटका मिला गिद्ध
Thu, 12 Jan 2023 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग की टीम को पेड़ पर लटका मिला गिद्ध
- फोटो : अमर उजाला
कायमगंज में गांव गंडुआ के पास आम के पेड़ पर एक गिद्ध लटका मिला। वन विभाग की टीम उसे पेड़ से उताकर अस्पताल ले गई। उपचार के बाद उसे वन क्षेत्रधिकारी के दफ्तर में रखा गया है। गुरुवार को गांव गंडुआ के पास ग्रामीणों ने एक आम के पेड़ पर एक गिद्ध लटका देखा। विलुप्त हो चुके गिद्ध को देखकर ग्रामीण भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। इस पर वन क्षेत्राधिकारी टीम के साथ गांव पहुंचे। गिद्ध को पेड़ से नीचे उतारा गया। गिद्ध चुटहिल होने की वजह से उड़ नहीं पा रहा था। वन विभाग की टीम उसे फैजबाग अस्पताल ले गई और प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी एके अवस्थी ने बताया कि इस गिद्ध का जोड़ा भी कहीं होगा, उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा यह यूरेशियन ग्रेफेल प्रजाति का हो सकता है। यह उत्तर भारत के पहाड़ी इलाके व यूरेपियन देशों में पाया जाता है। गिद्ध चुटहिल हालत में है। उसे उपचार दिया गया है। दो चार दिन में स्वस्थ होने के बाद इसे चिड़ियाघर कानपुर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन