फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Former Union Minister Jitin Prasad Rai meets in prison

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने जेल में अजय राय से की मुलाकात

Sun, 11 Oct 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sun, 11 Oct 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Former Union Minister Jitin Prasad Rai meets in prison
फर्रुखाबाद। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद ने रविवार को सेंट्रल जेल में बंद बनारस के विधायक अजय राय से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद साक्षी महाराज और सपा के कद्दावर मंत्री आजम खां की उत्तेजक बयानबाजी को सोची समझी रणनीति बताया है। प्रदेश में सपा और भाजपा में गुप्त समझौता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुश करने के लिए सपा ने बनारस में साधु संतों पर लाठीचार्ज कराया।
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में कहा कि सपा सरकार, कांग्रेस विधायक अजय राय और पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख सपा का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुश करने में लगा है। बनारस में कांग्रेसियों पर कार्रवाई और उत्पीड़न को पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। पूर्व मंत्री ने सपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दादरी में भाजपा नेताओं को जाने से सपा सरकार नहीं रोक रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस के नेताओं को रोका जा रहा है। भाजपा सांसद साक्षी महाराज और सपा के मंत्री आजम खां की उत्तेजक बयानबाजी एक सोची समझी रणनीति है। दोनों नेताओं के बयानों पर पार्टी कार्रवाई नहीं करती है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। यहां फर्रुखाबाद जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव, डाक्टर दिनेश अग्रिहोत्री, अनिल तिवारी, दीप्ति, शुभम तिवारी, पुन्नी शुक्ला, जानकी शुक्ला समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में घुसने को हुई धक्कामुक्की
जेल में बंद बनारस के विधायक अजय राय से मिलने आए पूर्व कांग्रेस मंत्री जितिन प्रसाद के साथ कांग्रेसी नेता भी जेल में घुसने लगे। एक साथ कांग्रेसी नेताओं को जेल में घुसने से रोकने को लेकर जेल पुलिस से धक्कामुक्की हो गई। जेल के पहले गेट से घुसे कांग्रेसियों को दूसरे गेट पर रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed