फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Former head molested a 10-year-old girl

फर्रुखाबाद: पूर्व प्रधान ने 10 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 27 Jun 2020 05:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Former head molested a 10-year-old girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में पूर्व प्रधान ने दरवाजे पर जामुन बीनने आई बच्ची से शनिवार को दुष्कर्म किया। लहूलुहान बच्ची घर पहुंची और मां को जानकारी दी। गलती का एहसास होने पर आरोपी पीड़िता के परिजनों से माफी मांगने पहुंचा।
विज्ञापन


बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र निवासी दस वर्षीय बच्ची शनिवार दोपहर पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह के दरवाजे पर लगे पेड़ से गिरे जामुन बीन रही थी। तभी राजेंद्र ने उसे घर के अंदर बुलाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


घटना के बाद बच्ची लहूलुहान हालत में रोती हुई घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। उधर, राजेंद्र को गलती का एहसास हुआ तो वह बच्ची के घर माफी मांगने पहुंचा। वहां उसकी मां ने पूर्व प्रधान को खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने थाने में पूर्व प्रधान के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए लोहिया अस्पताल भेजा है। प्रभारी एसओ रहमत खां ने बताया कि आरोपी पूर्व प्रधान की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed