{"_id":"64c1586e46428ed9450ce066","slug":"formed-a-firm-by-taking-the-form-of-a-villager-in-the-name-of-getting-a-job-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-1116-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नौकरी लगवाने के नाम पर ग्रामीण के प्रपत्र लेकर बनाई फर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नौकरी लगवाने के नाम पर ग्रामीण के प्रपत्र लेकर बनाई फर्म
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। ग्रामीण से नौकरी लगवाने के नाम पर आधार, पैन कार्ड सहित अन्य प्रपत्र लेकर फर्म बना ली। जम्मू कश्मीर के डिप्टी कमिश्नर ने जब जीएसटी का नोटिस भेजा तो ग्रामीण को इसकी जानकारी हुई। कोर्ट ने इस मामले में नवाबगंज एसओ को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैं।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव हमीरपुर निवासी रवीश कुमार ने सीजेएम कोर्ट में जनपद गाजियाबाद थाना शास्त्री नगर मार्डन साहिबाबाद एक्सटेंशन दो निवासी देवेंद्र नागर, जनपद औरेया थाना फफूंद गांव महाराजपुर निवासी अमर सिंह, गांव हमीरपुर निवासी रोहित कुमार के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि वह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। पांच सिंतबर 2016 को गांव के रोहित के साथ देवेंद्र व अमर सिंह आए। इन लोगों ने नौकरी लगवाने का भरोसा देकर उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड व बैंक पास बुक आदि प्रपत्र ले लिए।
कुछ माह बाद पूछा तो इन लोगों ने बताया कि प्रपत्र जमा हो गए हैं। अभी जगह खाली नहीं है। कुछ दिन बाद नौकरी लग जाएगी। 21 मार्च को जम्मू कश्मीर जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर की ओर से नोटिस आया। इसमें रवीश ट्रैडर्स के नाम से फर्म बनाने की जानकारी हुई। विरोध जताने पर 27 मार्च को यह लोग आए और गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट ने इस मामले में नवाबगंज एसओ को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।