{"_id":"5f3f941e8ebc3e9ff92c3b36","slug":"force-to-sucide-farrukhabad-news-knp577722162","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने बहू व उसके माता पिता के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुर ने बहू व उसके माता पिता के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
राजेपुर। पुत्र को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर पिता ने बहू व उसके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम में मारपीट से आई चोटों के निशान मिलने की पुष्टि हुई थी।
शाहजहांपुर के थाना जैतीपुर के गांव शाही निवासी लोडर चालक भाईलाल का शव मंगलवार सुबह राजेेपुर तिराहे पर पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था।
पोस्टमार्टम में मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण बताई गई। शरीर पर चोटें मिलीं। पिता वीरपाल ने आरोप लगाया कि बहू पूनम रक्षाबंधन पर मायके उलियापुर आई थी। भाईलाल बहू को बुलाने आया था।
विज्ञापन
बहू व उसके पिता राम महेश, मां मुन्नी देवी ने भाईलाल से मारपीट की। पत्नी व ससुराल वालों की प्रताड़ना से क्षुब्ध भाईलाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पूनम, राममहेश, मुन्नी देवी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया।