{"_id":"a8f77f2aa307e8312c7983c6a9ae4708","slug":"for-counting-the-training-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना के लिए दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना के लिए दिया प्रशिक्षण
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 22 Dec 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। छावनी परिषद के सभासद पद के लिए होने वाले चुनाव की मतगणना के
विज्ञापन
लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना
कर्मियों को निष्पक्ष और ईमानदारी से कार्य करने की नसीहत दी।
सोमवार को छावनी परिषद कार्यालय के सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चुनाव अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट महमूद आलम अंसारी ने मतगणना कर्मियों को मतगणना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक टेबल पर बैलेट बाक्स की सील खोलने से पहले प्रत्याशियाें को आश्वस्त करना अनिवार्य है।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के दौरान प्रत्याशी अथवा उसके एजेंट में से केवल एक को ही अंदर रखा जाएगा। वार्ड संख्या 1, 2, 3, और 7 में एक बूथ होने कारण इनकी मतगणना पहले करवाई जाएगी। मतदान 11 जनवरी को होगा। मतदान के कुछ देर बाद ही मतगणना होगी। इस दौरान सीओ छावनी परिषद एमआरपी त्रिपाठी, धीरेंद्र कुमार, रामस्वरूप यादव आदि मौजूद रहे।