फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fog and melting shook

कोहरा और गलन ने छुड़ाई कंपकपी, जनजीवन प्रभावित

Fri, 29 Jan 2021 06:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
Fog and melting shook
कड़ाके की ठंड में कोचिंग पढ़ने जाती छात्राएं। - फोटो : FARRUKHABAD
कोहरे और गलन ने छुड़ाई कंपकपी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद/कायमगंज। मौसम ने करवट बदली तो हर किसी की कंपकपी छूट गई। शुक्रवार सुबह से कोहरा छाया रहा। दोपहर 2 बजे के बाद मौसम कुछ साफ हुआ पर ठंड से राहत नहीं मिली। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। सुबह से गलन भरी सर्दी ने लोगों अलाव का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया। अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
गुरुवार को शाम होते ही घना कोहरा छा गया था। यह कोहरा सुबह तक और बढ़ गया। सुबह लोग जागे तो आंगन और सड़कों पर कोहरे की सफेद चादर देख कंपकंपी छूट गई। कोहरे के बीच आसमान से ओस की बूंदे टपकती रहीं। घने कोहरे से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। लाइट जलाने के बाद भी सड़क पर कुछ नजर नहीं आ रहा था। गलन भरी सर्दी से दुपहिया वाहन चालक व पैदल राहगीरों के हाथ पैर सुन्न पड़ गए।
विज्ञापन

आम दिनों की अपेक्षा सड़कों पर कम चहल पहल नजर आई। लोगों को उम्मीद थी कि दिन चढ़ते ही धूप निकलेगी, पर शहर में धूप के दर्शन नहीं हुए। बच्चे और बुजुर्ग दिन भर रजाइयों में दुबके रहे। बंद कमरों में लोग हीटर जलाकर राहत पाने का प्रयास करते रहे। सर्दी से राहत पाने को सुबह से जगह-जगह अलाव जलाकर तापते नजर आए। कोचिंग जाने वाले बच्चे भी ठिठुरते हुए जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed