फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Floodwaters leave behind a trail of mud and the ordeal of damaged roads.

Farrukhabad News: बाढ़ का पानी छोड़ गया कीचड़ व कटे रास्तों का दर्द

Mon, 31 Aug 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Floodwaters leave behind a trail of mud and the ordeal of damaged roads.
अमृतपुर। गंगा का जलस्तर कम होने के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों से पानी धीरे-धीरे निकलने लगा है, लेकिन ग्रामीणों की दुश्वारियां अभी कम नहीं हुई हैं। रास्तों और विद्यालयों से पानी निकलने के बाद अब कीचड़ और गंदगी ने परेशानी बढ़ा दी है। वहीं, कई मार्ग क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 10 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है।
विज्ञापन

नरौरा बांध से गंगा में सोमवार को 71,051 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गंगा का जलस्तर 136.80 मीटर से घटकर 136.70 मीटर पर आ गया है। चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से 10 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। गंगा में आई बाढ़ से तहसील क्षेत्र के 50 से अधिक गांव प्रभावित हैं। बाढ़ का पानी कम होने के बाद परिषदीय विद्यालयों में भी शिक्षक पहुंचने लगे हैं। शिक्षक विद्यालय परिसर में जमा कीचड़ और गंदगी की साफ-सफाई कराने में जुटे हैं। लंबे समय तक पानी भरा रहने से विद्यालयों के कमरों, परिसर और आसपास गंदगी जमा हो गई है। चाचूपुर-कड़हर मार्ग गढ़िया के पास कट जाने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आने जाने का कोई दूसरा मार्ग न होने से ज्यादा दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed