फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Flood spread in many flood affected areas, sent by boat to Lohia

बाढ़ प्रभावित कई क्षेत्रों में फैला बुखार, नाव से बीमार को लोहिया भिजवाया

Wed, 05 Sep 2018 11:59 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Wed, 05 Sep 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Flood spread in many flood affected areas, sent by boat to Lohia
कुंवरपुरा गांव में बीमार को नाव से ले जाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
कमिश्नर के फरमान का जिले के अफसरों पर कोई असर नहीं दिखा। अमृतपुर तहसील के कई बाढ़ प्रभावित इलाकों में बीमारियां फैली हैं लेकिन चिकित्सीय टीम झांकने तक नहीं गई। कुंवरपुरा गांव में महिला के बीमार होने की सूचना पर लेखपाल नाव लेकर पहुंचे और उसे लोहिया अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


मंगलवार को जिले में आए कमिश्नर सुभाषचंद्र शर्मा ने अफसरों को आदेश दिए थे कि चिकित्सीय टीम गांव-गांव जाकर पीड़ितों का इलाज करे। पर अफसरों पर इसका कोई असर नहीं दिखा। तीसराम की मड़ैया, कुड़री, मंझा, करनपुरघाट, सैदापुर, जसूपुर गढ़िया, कुंवरपुरा और कड़हर आदि बाढ़ प्रभावित इलाकों में बुखार, उल्टी, दस्त और जुकाम से ग्रामीण पीड़ित हैं लेकिन कोई चिकित्सीय टीम नहीं पहुंच रही है। रामकिशोर, राकेश कुमार और रामसनेही आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई लोग बुखार, उल्टी और दस्त से पीड़ित हैं। झोलाछाप से इलाज करा रहे हैं। कुंवरपुरा गांव के ग्रामीणों ने लेखपाल अजय त्रिपाठी को मोबाइल पर सूचना दी कि एक महिला बुखार से पीड़ित है। लेखपाल नाव लेकर गांव पहुंचे और महिला को लाकर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


वहीं, एडीएम भानुप्रताप, उप जिलाधिकारी रमेशचंद्र ने पट्टी भरखा, जसूपुर गढ़िया, सलेमपुर और पट्टी जसूपुर गांव का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं पूछीं। एडीएम ने बताया कि अभी तक तहसील अमृतपुर क्षेत्र में 4900 राहत पैकेटों का वितरण हो चुका है। 2000 पैकेट और आ गए हैं। इन्हें भी बंटवाया जाएगा। तहसील क्षेत्र में 26 नावें चल रही हैं। इस संबंध में सीएमओ डॉ. अरुण कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed