{"_id":"fa07ff674cd0b937dfd8797d092a1134","slug":"flask-from-falling-ash-fire-safety-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुप्पी गिरने से लगी आग से सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुप्पी गिरने से लगी आग से सामान राख
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
कंपिल। कमरे में कुप्पी गिरने से लगी आग घरेलू सामान और अनाज राख हो गया। लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया।
विज्ञापन
कस्बा के मोहल्ला पट्टी मदारी निवासी पप्पू वर्मा, इनकी पत्नी मायादेवी और पुत्री हंसमुखी शनिवार की रात कमरे के बाहर पड़े छप्पर मेें लेटे हुए थे। कमरे के अंदर कुप्पी जलती हुई रखी थी। आग लगने से पप्पू की नींद खुली तो पत्नी व पुत्री को छप्पर से बाहर लेकर आए।
शोर मचाया तो ग्रामीणों ने पानी डाल कर आग पर काबू पाया। पप्पू वर्मा ने बताया कि सास रामकली उन्हीं के साथ रहती हैं। सास के रुपये और जेवर रखे हुए थे। यह भी आग में जल गए। पत्नी के जेवर और नगदी जल गई। आग से लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मिलने पर रविवार को लेखपाल आदर्श कुमार मौके पर पहुंचे। इन्होंने मौका मुआयना किया। लेखपाल ने बताया कि आगजनी की रिपोर्ट एसडीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन