फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Five people caught mining on forest department land

Farrukhabad News: वन विभाग की भूमि पर खनन करते पांच लोग पकड़े गए

Sat, 30 Sep 2023 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Five people caught mining on forest department land
मोहम्मदाबाद। वन रक्षक ने फोर्स के साथ वनविभाग की भूमि पर खनन कर रहे पांच लोगों को जेसीबी, डंपर व ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों को पुलिस के हवाले कर सभी के खिलाफ अवैध खनन का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव सकवाई में वन विभाग की की भूमि है। गुरुवार की रात को वन रक्षक सचिन कुमार को सूचना मिली कि कुछ लोग जेसीबी से वन विभाग की भूमि पर धड़ल्ले से मिट्टी का अवैध खनन कर रहे हैं। सूचना पर सचिन ने फोर्स के साथ मौके पर दबिश मारी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से गांव अर्जुन नगला निवासी जेसीबी चालक विष्णु, मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव अछरौड़ा निवासी जेसीबी के हेल्पर अमन कुमार, गांव गौसरपुर निवासी ट्रैक्टर चालक अमर सिंह, प्रदीप सिंह, थाना कमालगंज के गांव बिलसंडा निवासी विपिन कुमार को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से एक जेसीबी, डंपर व ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पकड़ी गई। पकड़े गए पांचों लोगों को कोतवाली में बंद कर दिया गया। जेसीबी डंपर व ट्रैक्टर ट्रॉली को भी खड़ा करवा दिया गया। वनरक्षक ने पांचों लोगों के खिलाफ सरकारी भूमि पर मिट्टी का अवैध खनन करने का मुकदमा दर्ज कराया। शुक्रवार को पुलिस ने पांचों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed