फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Five hours jammed Nawabganj-Aliganj route

तालाब की जमीन पर मंदिर बनाने को ग्रामीणों ने पांच घंटे तक लगाया जाम

Mon, 21 Sep 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Five hours jammed Nawabganj-Aliganj route
गांव सलेमपुर त्योरी के पास जाम लगाए ग्रामीण। - फोटो : FARRUKHABAD
पांच घंटे जाम रखा नवाबगंज-अलीगंज मार्ग
विज्ञापन

नवाबगंज। तालाब की जमीन पर मंदिर बनाने की मांग कर ग्रामीणों ने नवाबगंज-अलीगंज मार्ग पर सोमवार को जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर छह थानों की पुलिस, सीओ मोहम्मदाबाद व कायमगंज तथा एसडीएम समेत राजस्व कर्मी मौके पर पहुंच गए। पांच घंटे तक जाम लगा रहा। इस बीच अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी भी दी लेकिन ग्रामीण नहीं माने। इस पर एसडीएम ने समस्या का हल निकालने को ग्रामीणों से दो दिन का का समय मांगा। इस पर ग्रामीण मान गए और पांच घंटे बाद जाम खुल गया।
थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर त्योरी में दस डिसमिल जमीन को लेकर कई महीनों से विवाद है। ग्राम प्रधान ने ग्राम समाज की जमीन पर मंदिर बनाने की सहमति दे दी थी। इस पर अगस्त में ग्रामीण तालाब की जमीन पर मिट्टी डाल रहे थे। शिकायत पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने काम बंद करा ग्रामीणों को कार्रवाई की हिदायत दी थी। गांव के लोगों में इस घटना के बाद से रोष था। पंचायत चुनाव नजदीक हैं।
विज्ञापन

ऐसे में सोमवार को गांव के कुछ लोगों ने मामले में तूल दे दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने सुबह 11 बजे के करीब नवाबगंज-अलीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे थाने के दरोगा नितिन कुमार की जाम लगाए लोगों से तीखी नोकझोंक भी हुई। दरोगा ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मोहम्मदाबाद, शमसाबाद, मेरापुर, कायमगंज, जहानगंज, कमालगंज थाने की पुलिस के अलावा सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम, सीओ कायमगंज राजवीर सिंह गौर व एसडीएम सुनील कुमार, तहसीलदार, कानूनगो लेखपाल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी, लेकिन ग्रामीण नहीं माने और पांच घंटे तक जाम लगाए रहे।

एसडीएम सुनील कुमार ने लगभग चार बजे ग्रामीणों से समस्या के हल के लिए दो दिन का समय मांगा। उन्होंने गांव के लोगों को भरोसा दिया कि कुछ न कुछ नतीजा जरूर निकलेगा। इस पर ग्रामीण मान गए और शाम करीब चार बजे जाम खुल गया। तब कहीं जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed