{"_id":"6373d5fcc5723506ce7606ff","slug":"five-from-the-same-neighborhood-farrukhabad-news-knp7284950112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मकानों के ताले तोड़कर तीन लाख के जेवर व सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मकानों के ताले तोड़कर तीन लाख के जेवर व सामान चोरी
विज्ञापन
नवाबगंज के मोहल्ला बरतल में महाराम के घर चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
नवाबगंज। पांच घरों के ताले तोड़कर चोरों ने तीन लाख के जेवर व अन्य सामान पार कर दिया। चार गृहस्वामी दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। सूचना देने के बाद भी शाम तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला बरतल निवासी मिलन कुमार, अलवर, मनोज कुमार व उसका भाई अजय कुमार अपने घरों में ताले डालकर परिवार सहित दिल्ली में रह रहे हैं।
वहां प्राइवेट नौकरी करते हैं।
सोमवार रात चोर मिलन कुमार के घर में सीढ़ी लगाकर घुस गए।
कमरे का ताला तोड़कर गहने, कपड़े व अन्य सामान चोरी कर लिया।
पड़ोसी अलवर के मकान पर लगा ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए।
अलमारी का लॉक तोड़कर चोर जेवर व कपड़े चोरी कर ले गए। मोहल्ले के मनोज कुमार व अजय कुमार के घरों के ताले भी चोरों ने तोड़ दिए।
उनके कमरों में रखे बक्से व अलमारी के ताले तोड़कर चोर जेवरात व नकदी सहित अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए।
मोहल्ले के जुगल किशोर मकान में ताला डालकर अहाते में सो रहे थे। चोर उनके मकान का ताला तोड़कर गैस सिलिंडर व अन्य सामान चोरी कर ले गए।
मंगलवार सुबह मिलन के पिता महाराम ने पुत्र के मकान का ताला टूटा देखा।
अंदर जाकर देखा तो अलमारी व बक्सा खुला पड़ा और सामान बिखरा था। मनोज कुमार व अजय के पिता मदन लाल ने पुलिस को चोरी की सूचना दी।
परिजनों ने बताया कि चोर लगभग तीन लाख के जेवर व सामान चोरी कर ले गए।
सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर छानबीन करने नहीं पहुंची।
एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि सूचना मिली है जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।