फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Five family members unconscious after having dinner

खाना खाने के बाद परिवार के पांच लोग बेहोश

Wed, 03 Feb 2021 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Five family members unconscious after having dinner
राघव। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
एक ही परिवार के पांच लोग सुबह बेहोशी हालत में मिलने पर पड़ोसी ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। बहन ने पड़ोसी युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी राघव सब्जी विक्रेता है। मंगलवार शाम वह भोजन कर परिजनों के साथ सो गया। बुधवार सुबह आठ बजे तक घर के दरवाजे न खुलने पर पड़ोसी शिवकुमार व आदेश ने उसके घर जाकर देखा तो राघव (23), भाई राज (16), इंद्रजीत (14), बहन नंदनी (18) व पत्नी रत्ना (21) बेहोशी हालत में पड़े थे।
आदेश ने एंबुलेंस बुलाकर सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार के बाद होश आने पर राघव ने बताया कि मंगलवार रात को उसने परिजनों साथ भोजन किया। इसके के बाद सभी बेहोश हो गए।
विज्ञापन

वहीं, नंदनी ने बताया कि पड़ोसी युवक ने उसे एक पुड़िया दी थी। उसने बड़े भाई को खाने व अन्य लोगों को चाय में मिलाकर पिला दे दी, जिससे सभी बेहोश हो गए। राघव की विवाहित बहन रोशनी ने थाने में तहरीर दी। कहा कि पड़ोसी युवक के कहने पर उसकी बहन ने नशीला पदार्थ मिलाकर चाय सभी को पिला दी और खुद भी पी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी के डॉ. विकास पटेल ने बताया कि सभी लोगों को खाने में मिलाकर कुछ दिया गया है। जांच में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण मिले हैं। हालांकि किसी की हालत गंभीर नहीं है। प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed