फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   five children fell in pit filled with rain water, four were saved, one killed

गड्ढे में भरे पानी में पांच बच्चे डूबे, एक की मौत

Thu, 29 Jul 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
five children fell in pit filled with rain  water, four were  saved, one killed
मोहम्मदाबाद। कबाड़ बीनने गए पांच बच्चे गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूब गए। चरवाहों ने चार को बचा लिया। एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव तकीपुर निवासी पल्लेदार रामसेवक का 11 वर्षीय पुत्र प्रदीप अपने भाई सोनू, पड़ोसी बालक शिवम, संदीप, राजा के साथ घर से कबाड़ा बीनने के लिए निकला। यह लोग रोहिला क्रासिंग के पास कबाड़ बीन रहे थे। तभी प्रदीप का पैर फिसल गया और वह गड्ढे में भरे बरसाती पानी में गिर गया। प्रदीप को पानी में डूबते देखकर भाई सोनू, साथी शिवम, राजा, संदीप ने शोर मचाया।
विज्ञापन

खेतों में जानवर चरा रहे लोग दौड़े, लेकिन तब तक सोनू सहित चारों बालक उसे बचाने के लिए पानी में पानी घुस गए। इससे वह भी डूबने लगे। आननफानन चरवाहों ने सोनू, शिवम, संदीप व राजा को सकुशल बाहर निकाल लिया। कुछ देर बाद प्रदीप को बाहर निकाला, लेकिन वह अचेत था। चरवाहों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे कोतवाल दिलीप कुमार बिंद प्रदीप को सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन मौके पर पहुंचे और दहाड़े मारकर रोने लगे। प्रदीप पांच भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed