{"_id":"67460e9f2d1dd7db6a0c7ba6","slug":"five-arrested-for-shooting-pradhans-grandson-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-118007-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: प्रधान के पौत्र को गोली मारने में पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: प्रधान के पौत्र को गोली मारने में पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
कमालगंज। चुनावी व जमीन की रंजिश में प्रधान के घर घुसकर मारपीट और फायरिंग करने जिसमें किशोर पौत्र के जख्मी होने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
थाना क्षेत्र से जुड़े गंगापार इलाके के जगदीशपुर परमनगर निवासी प्रधान राजेश्वरी देवी का गांव के पृथ्वीराज व पंचम आदि से चुनावी व जमीन की रंजिश को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार देर शाम दबंग प्रधान के घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर प्रधान के पौत्र प्रियांशु यादव उर्फ प्रियांशु (17), भाई अनूप, चाचा कुलदीप यादव ने विरोध किया तो फायरिंग शुरू कर दी। प्रियांशु के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सोमवार को घायल प्रियांशु के चाचा कालीचरन उर्फ नाहर सिंह ने पृथ्वीराज, पंचम, भूरा, तेजराम, रामसागर व रामस्वरूप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने रामलड़ैते उर्फ पंचम, पृथ्वीराज, भूरा, महावीर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ इनका सहयोग देने में महावीर और रामनगर निवासी रामरहीस को भी गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में सीओ अमृतपुर रविन्द्र नाथ राय ने आरोपियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर पुलिस ने पांचों आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि गोली लगने से घायल युवक की हालत में सुधार है।