{"_id":"591b44184f1c1b3a24f23d18","slug":"five-animals-died-after-drinking-water-filled-with-pit","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में भरा पानी पीने से पांच पशु मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में भरा पानी पीने से पांच पशु मरे
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Tue, 16 May 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव गड़रियन नगला में गड्ढे में भरा पानी पीने से एक भैंस समेत पांच पशुओं की मौत हो गई। पुलिस, राजस्वकर्मी व डिप्टी सीवीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पानी का सैंपल लिया। पशु पालकों ने अभी थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।
डिप्टी सीवीओ ने बताया कि गर्मी में चारा जहरीला हो जाता है। उसे खाने से भी पशुओं की मौत हो सकती है।गांव गड़रियन नगला निवासी रतिराम के मकान के सामने गड्ढे में पानी भरा है। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे मुकेश की एक भैंस, दो बकरी और जिलेदार की एक बकरी व एक आवारा सांड़ की गड्ढे में भरा पानी पीने से मौके पर ही मौत हो गई। मुकेश, जिलेदार समेत अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
साथ ही डिप्टी सीवीओ डॉ. रमेश चंद्रा, एसओ संजीव गुप्ता और लेखपाल प्रमोद शुक्ल भी मौके पर आ गए। पुलिस ने गड्ढे में भरे पानी का सैंपल लिया। मुकेश ने पानी में जहर डालने का आरोप लगाया। हालांकि मुकेश और जिलेदार ने कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
डिप्टी सीवीओ ने बताया कि गर्मी में चारे में अमोनिया की मात्रा बढ़ जाती है। इससे यह जहरीला हो जाता है। इस चारे को खाने से भी जानवरों की मौत हो सकती है। अगर पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराते हैं तो पानी के सैंपल की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट दर्ज न होने के चलते पशुओं का पोस्टमार्टम भी नहीं किया गया।