फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   First corona positive found in Farrukhabad

मुंबई से आया युवक फर्रुखाबाद का पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज

Sat, 09 May 2020 06:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
First corona positive found in Farrukhabad
मीरा दरवाजा मोहल्ले को सैनिटाइज करते कर्मचारी। - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

ामसाबाद(फर्रुखाबाद)। मुंबई के एक शॉपिंग स्टोर में काम करने वाला शमसाबाद के मोहल्ला मीरा दरवाजा निवासी 27 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 7 मई को वह टेंपो से तीन अन्य साथियों के साथ घर लौटा था। दो साथी कमालगंज के गांव राजेपुर सरायमेंदा जबकि एक युवक जनपद कन्नौज का है।
टेंपो सरायमेंदा निवासी दोनों युवकों का था। इनमें से एक की पत्नी भी साथ आई थी। शनिवार को मीरा दरवाजा निवासी युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर प्रशासन ने गली को हॉटस्पाट बनाकर कस्बा सील कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला मीरा दरवाजा निवासी युवक को सात मई को उसके साथी टेंपो से उसके घर छोड़ गए थे। युवक खुद ही मिशन अस्पताल स्थित फैसिलिटी सेंटर पर जांच कराने पहुंचा। वहां नमूना जांच को भेजेने के साथ ही उसे बाबा रामरक्षपाल अन्नपूर्णा देवी इंटर कालेज में क्वारंटीन के लिए शिफ्ट कर दिया गया। उस कमरे में 6 अन्य लोग भी क्वारंटीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही हड़कंप मच गया। कायमगंज एसडीएम अमित आसेरी, सीओ राजवीर सिंह डॉक्टरो के साथ क्वारंटीन सेंटर पहुंचे। वहां पता चला कि युवक रात में ही चला गया। टीम उसके घर पहुंची तो युवक मिल गया। वहां से उसे कन्नौज के तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
उधर एसडीएम ने शमसाबाद बाजार बंद कराकर युवक के घर की गली हॉटस्पाट घोषित कर पुलिस तैनात कर दी। पूरे कस्बे को सील कर दिया गया। वहां किसी को भी न अंदर जाने दिया जा रहा है और न ही बाहर। नगर पंचायत का टैंकर मंगाकर युवक के घर व मोहल्ले को सैनिटाइज कराया गया।

वहीं युवक के पिता, मां, चाचा, दो भाई व तीन बहनों को डीएवी इंटर कालेज रजलामई में क्वारंटीन किया गया है। जनपद में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से दहशत है। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि उसके साथ आए युवकों, महिला व उसके संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटीन कर नमूने लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed