{"_id":"6547e8e30b153210e00b05f7","slug":"fireworks-worth-rs-20000-seized-in-train-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1218-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ट्रेन में पकड़ी 20 हजार की आतिशबाजी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ट्रेन में पकड़ी 20 हजार की आतिशबाजी जब्त
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दिवाली त्योहार पर ट्रेनों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल की ओर से बनाई गई स्पेशल संरक्षा टीम ने कानपुर-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन में आतिशबाजी ले जाते पकड़ लिया। आरपीएफ ने आतिशबाजी को जब्त करके आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
कानपुर से फर्रुखाबाद आ रही पैसेंजर ट्रेन पर शनिवार रात करीब 11 बजे आरपीएफ की स्पेशल संरक्षा टीम के उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार ने फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की। टीम जब डिब्बों को खंगाल रही थी तो एक डिब्बे में कुछ गत्ते रखे मिले। टीम ने जब गत्तों के मालिक की जानकारी की तो फतेहगढ़ के मोहल्ला दुर्गा कालोनी निवासी सुरेश ने अपना सामान बताया।
टीम ने गत्तों को खोला, तो उसमें आतिशबाजी मिली। करीब 20 हजार रुपये की आतिशबाजी को जब्त करके आरपीएफ ने सुरेश के खिलाफ ट्रेन में प्रतिबंधित ज्वलनशील पदार्थ ले जाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किसी को भी ज्वलनशील पदार्थ ले जाने की इजाजत नहीं होगी।