फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fireworks shop license in the name of father, daughter found sitting

अस्थाई आतिशबाजी का लाइसेंस पिता के नाम बैठी मिली बेटी

Sat, 26 Oct 2019 06:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
Fireworks shop license in the name of father, daughter found sitting
फतेहगढ़ में आतिशबाजी विक्रेता को हिदायत देते एसडीएम व सीओ सिटी। - फोटो : FARRUKHABAD
अतिशबाजी की अस्थायी दुकानों पर एसडीएम व सीओ सिटी को अग्निशमन यंत्र नहीं मिले। एक दुकान पर पिता को जारी किए गए लाइसेंस पर विवाहित बेटी दुकान पर बैठी मिली। एसडीएम ने लापरवाही करने वाले दुकानदारों के नाम की सूची बनवा ली है। अगले वर्ष उनको अस्थायी लाइसेंस भी नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम सदर अनिल कुमार व सीओ सिटी मन्नीलाल ने फतेहगढ़ रामचंद्र समाधि के पास लगी आतिशबाजी की दुकानों पर छापा मारा। एसडीएम ने दुकानदार से अग्निशमन यंत्र उठवाकर उसको चालू करने के लिए कहा तो पता चला कि वह कई वर्ष पुराना है। वहीं आधा दर्जन से अधिक अस्थायी दुकानों पर अग्निशमन यंत्र नहीं मिले।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की और दुकानदारों को हिदायत दी कि वह अग्निशमन यंत्र मंगवा लें। दुकानदारों से पूछा कि किसी के पास धमाके वाले पटाखे तो नहीं हैं। यदि हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक दुकान पर महिला बैठी थी। जब उससे लाइसेंस मांगा तो वह उसके पिता के नाम का निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछने पर महिला ने बताया कि लाइसेंस पिता के नाम पर है और वह कहीं गए हैं। इस पर एसडीएम ने दुकान की बंद करवा दी। उसको हिदायत दी कि जिसके नाम से लाइसेंस बना है वही दुकान पर बैठेगा। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने ऐसे दुकानदारों की सूची बनवा ली जिनके पास अग्निशमन यंत्र व अन्य नियमों का पालन नहीं किया है। इन दुकानदारों को अगले वर्ष अस्थायी लाइसेंस नहीं जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed