फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fire-worship began with the purchase of potatoes

हवन-पूजन के साथ आलू की खरीद शुरू

Wed, 18 Nov 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Wed, 18 Nov 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Fire-worship began with the purchase of potatoes

फर्रुखाबाद। सातनपुर मंडी में हवन-पूजन के साथ आलू की नई फसल का कारोबार विधिवत शुरू हुआ। मंदिर में पूजन के साथ ही मजार पर चादर भी चढ़ाई गई। यहां किसानों व कारोबारियों की बरकत की कामनाएं की गईं। डीआईजी, डीएम व एसपी ने पूजन में भाग लिया।

विज्ञापन


सातनपुर मंडी में बुधवार सुबह 9.30 बजे आढ़तियों ने मंदिर में पूजन किया। इसके बाद मजार पर चादर चढ़ाई गई। सुबह 10 बजे मंडी में हवन हुआ। डीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यह सीजन सभी को बरकत देने वाली साबित हो। एसपी राजेश कृष्ण ने कहा कि किसानों व आढ़तियों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। डीआईजी एन चौधरी ने कहा कि कारोबार के साथ ही आढ़ती किसानों से सामंजस्य बनाए रखें। आलू आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश वर्मा ने कहा कि मंडी में किसानों को हर सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


आयोजन में महावीर सिंह राजपूत, अजय फौजी, ओमकार सिंह यादव, भूप सिंह यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, राकेश राजपूत, जयवीर सिंह यादव, महेश राजपूत, इंद्रजीत यादव, विजय वर्मा, रहे। सातनपुर मंडी में जिले के अलावा कन्नौज, मैनपुरी, हरदोई व शाहजहांपुर जिले के किसान भी आलू की बिक्री के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आढ़तियों को किया सम्मानित
आलू कारोबार के शुभारंभ के मौके पर मंडी में वरिष्ठ आढ़तियों हरीबाबू गंगवार, विनोद गुप्ता, शिवस्वरूप, शंकरलाल गुप्ता, राजाराम यादव, बाबूराम वर्मा, रामवीर राजपूत, अशोक गुप्ता, आफताब हुसैन, सुरेश अग्रवाल, हरीरामपाल, ग्रीश्ा शाक्य, सुभाष कटियार, रतीराम वर्मा, अजय फौजी व सतीश वर्मा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आढ़तियों व व्यापारियों ने डीआईजी एन चौधरी, डीएम सत्येंद्र कुमार सिंह, एसपी राजेश कृष्ण, एएसपी आरबी चौरसिया, सीओ सिटी योगेश कुमार, सीओ अमृतपुर कालूराम दोहरे व शहर कोतवाल शिवमोहन को सम्मानित किया गया।

मुंह के बल गिरे अगैती आलू के भाव
फर्रुखाबाद। नए आलू के भाव धड़ाम हो गए हैं। 10 दिन में भाव 3000 रुपये क्विंटल से 1000 रुपये पर आ गए हैं। इससे अगैती आलू की फसल की बुवाई करने वाले किसान संकट में फंस गए हैं। इन्हें तगड़ी नुकसानी उठानी पड़ रही है।

नौ अक्तूबर को जिले की नई आलू की पैदावार आई थी। तब भाव 3000 रुपये क्विंटल खुले थे। इसके अगले दिन ही दाम 500 रुपये क्विंटल टूट गए। दीपावली के बाद तक 2500 रुपये क्विंटल के ही रेट रहे। सोमवार को सातनपुर मंडी में करीब 11 क्विंटल नए आलू की आवक हुई। इसे व्यापारियों ने 1500 रुपये क्विंटल के भाव से खरीदा। मंगलवार को इस रेट में 100 रुपये कि गिरावट हुई।


बुधवार को मंडी में 500 क्विंटल आलू बिक्री के लिए पहुंचा। इतनी आवक से दाम 800 रुपये से 1000 रुपये क्विंटल पर उतर आए। मौसम में गर्मी से नए आलू की पैदावार दो से ढाई क्विंटल ही हो रही है। इस लिहाज से पैदा हुए आलू की कीमत 2500 रुपये हो रही है। एक बीघा पैदावार में तकरीबन 6 हजार रुपये की लागत आई है। इससे कि सानों को 3500 रुपये बीघा का नुकसान हो रहा है। आलू आढ़ती सुधीर वर्मा रिंकू ने बताया कि बुधवार को मंडी में 500 क्विंटल आलू बिकने के लिए आया था। भाव 801 रुपये 531 प्रति क्विंटल रहे। एक ट्रक आलू बिहार भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed